पानीपत के सेक्टर-13/17 क्षेत्र से पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार; सोशल मीडिया से भेज रहा था खुफिया जानकारी, दस्तावेज जब्त

Spread the love

स्वदेशी टाइम्स, शामली: हरियाणा पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए पानीपत से एक पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नौमान इलाही के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कैराना कस्बे का रहने वाला है।

हरियाणा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पानीपत के सेक्टर-13/17 क्षेत्र से एक पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी 13 मई 2025 को की गई। आरोपी की पहचान नौमान इलाही (28) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कैराना कस्बे का निवासी है।

पुलिस के मुताबिक, नौमान पाकिस्तान में मौजूद एक संदिग्ध आतंकी इकबाल के संपर्क में था और वह वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से भारत की संवेदनशील जानकारियाँ पाकिस्तान भेज रहा था।
हरियाणा के एडीजी (क्राइम) कुलदीप यादव ने मीडिया से बात करते हुए बताया, आरोपी से पूछताछ में सामने आया है कि वह एक लंबे समय से पाकिस्तान के एक हैंडलर के संपर्क में था। उसके पास से जब्त मोबाइल फोन और डिजिटल सामग्री की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। इसके अलावा यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह किन सरकारी संस्थानों और ठिकानों की जानकारी साझा कर चुका है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और कुछ दस्तावेज जब्त किए हैं। प्रारंभिक जांच में कई सुराग हाथ लगे हैं और आशंका है कि उसका संबंध एक बड़े नेटवर्क से हो सकता है।
जांच एजेंसियां अब इस मामले को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े पहलू के तहत गंभीरता से ले रही हैं। आरोपी के पिछले संपर्कों और गतिविधियों की कड़ी निगरानी की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *