ऊधम सिंह नगर: कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, पकड़े गए 12000 किलो चाइनीज लहसुन

ऊधम सिंह नगर: जनपद उधम सिंह नगर के खटीमा से है। जहां खटीमा क्षेत्र में नेपाल से भारत लाई जा रही दो ट्रालियों में 12000 किलो चाइनीज लहसुन लदा हुआ था। जबकि यह चाइनीज लहसुन भारत में प्रतिबंधित है। वहीं, इस चीनी लहसुन को चोरी से लाया जा रहा था। जिसको बनबसा से कस्टम विभाग ने पकड़ा। इसके बाद खटीमा तहसील परिसर में लाकर नष्ट कर मिट्टी में जमींदोज किया।
कस्टम अधिकारी बनबसा मुकेश साहू ने बताया कि यह लहसुन चाइना का है। जो नेपाल के रास्ते भारत लाया जा रहा था। जिसको गाजियाबाद कस्टम ने पकड़ा है। बताया गया कि जांच के दौरान इस चाइनीज लहसुन में कई तरह की गंभीर बीमारियां पाई गई है। इसके चलते लगभग 2005 से भारत सरकार ने इस चाइनीज लहसुन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया था। इसके उपरांत भी लगातार नेपाल के रास्ते ये लहसुन भारत लाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने बताया कि यदि एक बार ये बीमारी स्वाइल में चल गई तो उसका निवारण मुश्किल होगा।
वहीं, रविन्द्र सिंह बिष्ट उपजिलाधिकारी खटीमा ने बताया कि प्रतिबंधित लहसुन को कस्टम द्वारा उन्हें सुपुर्द किया गया है। जिसको उनके द्वारा नष्ट किया जा रहा है।