Lok Sabha Election : उत्तराखंड में भी आया एनकोर, अब प्रत्याशी करेंगे ऑनलाइन नामांकन, ये सुविधाएं मिलेंगी
स्वदेशी टाइम्स, देहरादून : मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में हुए प्रयोग के बाद अब देहरादून में भी निर्वाचन आयोग ने कई चुनावी प्रक्रियाएं ऑनलाइन कर दी हैं। निर्वाचन आयोग टिहरी गढ़वाल और हरिद्वार लोकसभा में प्रत्याशियों को आनलाइन नामांकन की सुविधा देने जा रहा है। इसके लिए आयोग एनकोर साफ्टवेयर लेकर आया है।
- शक्ति प्रदर्शन के कर सकेंगे नामांकन
भारत निर्वाचन आयोग लगातार ऑनलाइन मोड की ओर बढ़ रहा है। चुनाव को पेपरलेस बनाने की कवायद के तहत यह प्रयोग किए जा रहे हैं। इसमें एनकोर साफ्टवेयर ब्रह्मास्त्र बनकर आया है। इस बार के चुनाव में एनकोर के जरिये कई चुनावी प्रक्रियाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें सबसे बड़ी सुविधा प्रत्याशियों के नामांकन की है। पहले प्रत्याशी ढोल-नगाड़ों के साथ बड़ी संख्या में लोगों का जुलूस लेकर नामांकन करने पहुंचते थे, लेकिन आने वाले समय में यह बीते दिनों की बात हो जाएगी। इसकी शुरूआत इस चुनाव से हो गई है, जो प्रत्याशी बगैर शक्ति प्रदर्शन के नामांकन दाखिल करना चाहेंगे वो एनकोर का प्रयोग कर सकेंगे।
