अनंत-राधिका की प्री वेडिंग में पिछौड़ा ओढ़कर पहुंची, तस्वीरों में देखें एक झलक

Spread the love

स्वदेशी टाइम्स, देहरादून : गुजरात के जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री वेडिंग सेलिब्रेशन हुआ। इस मौके पर पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी भी पहुंचे। साक्षी धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर अनंत और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें साक्षी पहाड़ी पिछौड़ा ओढ़े नजर आ रही हैं। साथ ही गले में गोलबंद भी पहना है।

साक्षी ने इस मौके पर उत्तराखंड की संस्कृति की पहचान रंगीली पिछौड़ा ओढ़कर प्री वेडिंग में चार चांद लगा दिए। साक्षी ने पिछौड़ा को ओढ़कर कुमाऊं की इस खास पहचान को देश और दुनिया में पहुंचा दिया है।
बता दें कि, साक्षी रावत उत्तराखंड के देहरादून की रहने वाली हैं। साक्षी का विवाह चार जुलाई 2010 को पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोना के साथ हुआ था। जबकि, महेंद्र सिंह धोनी का पैतृक गांव भी उत्तराखंड में ही है। एमएस धोनी का मूल गांव अल्मोड़ा के ल्वाली गांव में है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *