‘बलि का बकरा न बनाया जाए’ : केशव नेगी की गिरफ्तारी पर गणेश गोदियाल ने उठाए सवाल

Spread the love

स्वदेशी टाइम्स, देहरादून : Ganesh Godiyal कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने दिल्ली अग्निकांड मामले में गिरफ्तार किए गए रिखोली गांव निवासी केशव नेगी के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिवार का हालचाल जाना और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर जारी बयान में गोदियाल ने दिल्ली अग्निकांड में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। साथ ही उन्होंने कहा कि एक शेफ के रूप में कार्यरत केशव नेगी को सीधे तौर पर इस हादसे का जिम्मेदार मानकर गिरफ्तार किया जाना कई सवाल खड़े करता है।

उन्होंने कहा कि यदि सुरक्षा व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की लापरवाही या चूक हुई है तो उसकी निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होनी चाहिए। साथ ही वास्तविक जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। किसी कर्मचारी को बिना पूरी जांच के जिम्मेदार ठहराना न्यायसंगत नहीं माना जा सकता।

गणेश गोदियाल ने राज्य सरकार और भाजपा नेताओं पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उत्तराखंड के लोगों के हितों की रक्षा के दावे केवल बयानों तक सीमित दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने मांग की कि सरकार इस मामले में गंभीरता दिखाए और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करे।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस कठिन समय में पूरा उत्तराखंड केशव नेगी और उनके परिवार के साथ खड़ा है तथा उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाने चाहिए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *