UKSSSC Recruitment 2026 : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका ! UKSSSC ने 2390 पदों पर निकाली भर्ती
स्वदेशी टाइम्स, देहरादून : UKSSSC Recruitment 2026 उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने समूह-ग की विभिन्न भर्तियों का नया परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश में 2390 पदों पर भर्ती की जाएगी।
आयोग के सचिव एनएस डुंगरियाल ने बताया कि अलग-अलग विभागों से प्राप्त भर्ती प्रस्तावों के आधार पर यह कैलेंडर तैयार किया गया है। इसमें मई से दिसंबर 2026 तक आयोजित होने वाली कुल 14 भर्ती परीक्षाओं को शामिल किया गया है।
पेपर लीक मामले के कारण रद्द की गई स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा अब 14 जून को आयोजित होगी। पहले यह परीक्षा 17 मई को प्रस्तावित थी। वहीं विशेष तकनीकी अर्हता के 57 पदों की परीक्षा, जो 3 मई को होनी थी, अब 28 जून को कराई जाएगी।
आयोग ने संकेत दिए हैं कि इस वर्ष इंटरमीडिएट और स्नातक स्तर की नई भर्तियां भी जारी की जाएंगी। इससे प्रदेश के हजारों बेरोजगार युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

