Dehradun: सिक्योरिटी गार्ड बनकर छिपा था इनामी बदमाश, देहरादून से STF ने किया गिरफ्तार

Spread the love

स्वदेशी टाइम्स, उत्तराखंड : Dehradun एसटीएफ ने देहरादून में बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्थान के 20 हजार रुपये के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले 12 वर्षों से लूट और अपहरण के मामले में फरार चल रहा था और देहरादून में पहचान छिपाकर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहा था।

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि बाहरी राज्यों के फरार अपराधियों की तलाश के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान सूचना मिली कि राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में दर्ज लूट और अपहरण के मामले में वांछित देवेश मोर्या देहरादून में रह रहा है।

गोपनीय सूचना के आधार पर एसटीएफ ने कैंट थाना क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी देवेश मोर्या पुत्र नंद लाल मोर्या निवासी न्यू वसंत विहार, देहरादून को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर राजस्थान पुलिस ने 20 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

एसटीएफ के अनुसार वर्ष 2014 में आरोपी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर एलआईसी एजेंट बनकर एक व्यक्ति को फोन किया था। मिलने के बहाने बुलाने के बाद आरोपी ने रिवॉल्वर दिखाकर उसका अपहरण कर लिया और उसकी गाड़ी व नकदी लूटकर फरार हो गया था।

गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर आरोपी को राजस्थान पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *