Badrinath Dham: बदरीनाथ धाम में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था लागू
स्वदेशी टाइम्स, Badrinath Dham: बदरीनाथ धाम में बहु-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी गई है, जिसमें पुलिस के साथ-साथ एटीएस की भी तैनाती की गई है।
23 अप्रैल को बदरीनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे, जिसके मद्देनज़र चमोली पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। यात्रा को सुरक्षित और सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
धाम क्षेत्र में संभावित भारी भीड़ को देखते हुए कई स्तरों पर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सभी प्रमुख प्रवेश मार्गों, महत्वपूर्ण स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरों के जरिए लगातार निगरानी रखी जा रही है और समय-समय पर चेकिंग अभियान भी चलाए जा रहे हैं।
सबसे खास बात यह है कि आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) की भी तैनाती की गई है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सख्त हो गई है।
