अमरनाथ रजिस्ट्रेशन लाइन में युवक की पिटाई, पुलिस पर गंभीर आरोप

स्वदेशी टाइम्स,  जबलपुर : जबलपुर (मध्य प्रदेश) में अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन के दौरान एक व्यक्ति के साथ कथित पुलिस मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि लाइन में लगे गौरव नामक युवक को दो पुलिसकर्मी चौकी ले गए, जहां उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिसकर्मी युवक को पीटते और घसीटते हुए ले जाते दिखाई दे रहे हैं।

पीड़ित के शरीर पर कई चोटों के निशान बताए जा रहे हैं। उसने आरोप लगाया है कि पुलिसकर्मी उस पर शिकायत वापस लेने का दबाव भी बना रहे हैं। घटना के बाद देर रात उसका जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया।

जानकारी के अनुसार, गौरव रामपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक में अमरनाथ यात्रा के रजिस्ट्रेशन के लिए लाइन में खड़ा था। इसी दौरान आगे-पीछे होने को लेकर विवाद हुआ, जो बाद में मारपीट तक पहुंच गया। गौरव कांचघर स्थित दुर्गा मंदिर क्षेत्र का निवासी बताया गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *