भैरूंदा में स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान विवाद, तोड़फोड़ और आगजनी का आरोप

स्वदेशी टाइम्स, भैरूंदा : भैरूंदा (मध्य प्रदेश) में स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान विवाद की एक घटना सामने आई है, जिसमें तोड़फोड़ और आगजनी का आरोप लगाया गया है।

जानकारी के अनुसार, मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के तहत एक निजी एजेंसी के कर्मचारी सुभाष कॉलोनी में स्मार्ट मीटर इंस्टॉल कर रहे थे। इसी दौरान स्थानीय स्तर पर विरोध शुरू हो गया और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

आरोप है कि भाजपा पार्षद प्रतिनिधि के कहने पर कुछ लोगों ने स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध किया और लगाए जा रहे मीटरों को हटा दिया। इसके बाद कथित रूप से 13 स्मार्ट मीटरों में ज्वलनशील पदार्थ डालकर उन्हें आग के हवाले कर दिया गया, जिससे वे पूरी तरह नष्ट हो गए।

इस दौरान मौके पर मौजूद कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की होने की भी बात सामने आई है।

घटना के बाद बिजली कंपनी के अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और इसमें शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *