‘धुरंधर 2’ का धमाका: हिंदी वर्जन में ₹1000 करोड़ पार, रचा इतिहास

स्वदेशी टाइम्स, एंटरटेनमेंट डेस्क : इन दिनों ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर जमकर कलेक्शन कर रही है। हाल ही में फिल्म ने अपने नाम नया रिकॉर्ड दर्ज किया है। हिंदी वर्जन ने 1000 करोड़ क्लब में एंट्री ली है। साथ ही वर्ल्डवाइड भी यह फिल्म छप्परफाड़ कमाई कर रही है।

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। फिल्म के हिंदी वर्जन ने 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए इस बात की पुष्टि की।

‘धुरंधर 2’ ने छू लिया बड़ा बेंचमार्क 
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म ‘धुरंधर 2’ का हिंदी वर्जन 1000 करोड़ रुपये कमा चुका है। इस बेंचमार्क छूने वाली यह पहली हिंदी फिल्म बन चुकी है।