गुरु बना गुनहगार: छात्रा को बेरहमी से पीटा, बाल तक नोच डाले
स्वदेशी टाइम्स, एटा : सिर्फ 5 मिनट देर से स्कूल पहुंचने पर शिक्षक ने सात साल की छात्रा को बेरहमी से पीट दिया और बाल तक नोच लिए। इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश है, परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
एटा के जैथरा विकास खंड के ग्राम नगला बली स्थित एसपीएस पब्लिक स्कूल में अध्ययनरत एक सात वर्षीय छात्रा को शिक्षक ने बेरहमी से पीटा। हैवान बने शिक्षक के छात्रा के बालों को उखाड़ लिया। इस छात्रा की गलती सिर्फ इतनी थी कि वो स्कूल पांच मिनट देरी से पहुंची थी। घटना की जानकारी मिलन ने के बाद छात्रा के परिजन स्कूल पहुंच गए। छात्रा की मां की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
