मन को झकझोर देने वाला मंजर: मोक्ष केदार घाट का दर्दनाक दृश्य
स्वदेशी टाइम्स, उत्तरकाशी : उत्तरकाशी भागीरथी नदी किनारे स्थित मोक्ष केदार घाट पर इन दिनों एक विचलित कर देने वाला दृश्य देखने को मिल रहा है। अधजले शवों के टुकड़ों को लावारिस कुत्ते खा रहे हैं।
उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय के मुख्य मोक्ष केदार घाट पर लावारिस कुत्ते भागीरथी नदी किनारे अधजले शवों के टुकड़ों को खा रहे हैं। गंगा विचार मंच से जुड़े लोगों का कहना है कि लोग अंतिम संस्कार के बाद बचे शव के टुकड़ों की सही ढंग से सफाई नहीं कर रहे हैं। जिससे कुत्तों के मुंह पर इंसानी मांस लगने से वह आम लोगों को काट रहे हैं।
