कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने दून पुस्तक महोत्सव में युवाओं से किया संवाद
स्वदेशी टाइम्स, देहरादून : अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला दून पुस्तक महोत्सव के लिटरेचर फेस्ट में युवाओं से संवाद किया। उन्होंने इस दौरान अपने अनुभवों को साझा किया।
भारतीय वायु सेना के विशिष्ट फाइटर पायलट और इसरो के गगनयान मिशन के अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला बुधवार को दून पुस्तक महोत्सव के लिटरेचर फेस्ट में मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे। उन्होंने अंतरिक्ष मिशन में अपने अनुभव, अंतरिक्ष विज्ञान की संभावनाओं पर बात की।
