शराब पार्टी के बाद सोए युवक की बेरहमी से हत्या, दोस्त निकला कातिल

स्वदेशी टाइम्स, पखांजूर : कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में युवक की संदिग्ध मौत की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। शुरुआत में यह मामला सड़क हादसा लग रहा था, लेकिन पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया कि जन्मदिन पार्टी के बाद शराब के नशे में मृतक रितिक रोशन मरकाम सो गया उसके बाद उसके साथी ने बिना देखे लापरवाहीपूर्वक ट्रक सीधे उसके ऊपर चढ़ा दिया, जिससे उसकी मौत। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना बीते सोमवार देर रात की है। सुबह स्थानीय लोगों ने खुटगांव हेलीपेड के पास युवक को संदिग्ध हालत में पड़ा देखा और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में पुलिस को मामला संदिग्ध लगा, जिसके बाद उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई और जगदलपुर से एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम को बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए।

जांच में पता चला कि आरोपी डिग्गू नरेटी ने अपने जन्मदिन के मौके पर हेलीपेड में अपने तीन दोस्तों को पार्टी के लिए बुलाया था। सभी ने देर रात तक शराब पी और जश्न मनाया। इसी दौरान अत्यधिक नशे की हालत में रितिक रोशन मरकाम ट्रक के सामने जाकर सो गया। उसके बाद आरोपी ने भी नशे में ट्रक स्टार्ट किया और बिना ध्यान दिए वाहन आगे बढ़ा दिया, जिससे ट्रक रितिक के ऊपर चढ़ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद आरोपी घबराकर मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

फिलहाल, पुलिस मामले में यह भी जांच की जा रही है कि कहीं आरोपी और मृतक के बीच पहले से कोई विवाद तो नहीं था। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *