मखदूमपुर गंगा हादसा: गंगा में डूबे 4 युवक, 3 के शव बरामद, चौथे की तलाश जारी

स्वदेशी टाइम्स, मेरठ : मेरठ के हस्तिनापुर स्थित मखदुमपुर गंगा घाट पर हुए हादसे में डूबे चार युवकों में से एनडीआरएफ ने तीन के शव बरामद कर लिए हैं। अभिषेक, दीपांशु और हिमांशु के शव मिले, जबकि चौथे युवक प्रियांशु की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।

मखदुमपुर गंगा घाट पर शुक्रवार को हुए दर्दनाक हादसे के बाद शनिवार को राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया गया। गंगा में डूबे चार युवकों में से शाम करीब चार बजे तक नेशनल डिजास्टर रेस्पांस टीम फोर्स  (एनडीआरएफ) की टीम ने तीन युवकों के शव सर्च अभियान के दौरान बरामद कर लिए।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 11 बजे एनडीआरएफ टीम ने सबसे पहले अभिषेक का शव गंगा से बाहर निकाला। इसके बाद टीम ने सर्च अभियान लगातार जारी रखा।

दोपहर करीब साढ़े तीन बजे दीपांशु का शव बरामद हुआ। इस दौरान एनडीआरएफ ने थाना पुलिस के साथ मिलकर स्टीमर और आधुनिक उपकरणों की मदद से गंगा में गहन तलाशी अभियान चलाया।

लगातार प्रयासों के बीच शाम करीब 4:15 बजे तीसरे युवक हिमाशु का शव भी गंगा से बाहर निकाल लिया गया। तीनों शव मिलने के बाद प्रशासन ने उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

फिलहाल चौथे युवक प्रियांशु की तलाश जारी है। एनडीआरएफ की टीम गंगा में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है और हर संभावित स्थान पर तलाश की जा रही है।

इस संबंध में संतोष कुमार ने बताया कि तीन युवकों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि चौथे युवक की खोज के लिए अभियान लगातार जारी है। प्रशासन मौके पर मौजूद रहकर पूरे घटनाक्रम की निगरानी कर रहा है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *