सनसनीखेज मामला: युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, पूरे इलाके में मचा हड़कंप

स्वदेशी टाइम्स, हरिद्वार : उत्तराखंड के हरिद्वार में से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां जमालपुर चौक के पास शुक्रवार को एक युवक ने खुद को सटाकर गोली मारी है।  प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। बताया गया कि युवक ने कुछ दिन पहले एक लड़की के साथ मारपीट कर उसका मोबाइल छीना था। इसी के साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। पीछा करने पर पुलिस को पता चला कि आरोपी ने गोली मारकर आत्महत्या की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी सुजेश ने वंशराज वर्मा की पुत्री के साथ मारपीट की एवं उसका मोबाइल फोन छीनकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने तुरंत चौकी गैस प्लांट, कोतवाली रानीपुर को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए लड़की से उसके मोबाइल नंबर के जरिए सुजेश की लोकेशन ट्रैक की और उसका पीछा किया। पीछा करने पर पुलिस को पता चला कि सुजेश बहादराबाद क्षेत्र के इंडियन वोटिंग प्लांट गैस प्लांट के पास बाउंड्री के पीछे खाली मैदान में पहुंच गया, जहां उसने अपने पास रखी पिस्टल से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल का गठन किया गया। पुलिस टीम ने मौके से पिस्टल और अन्य साक्ष्यों को कब्जे में लिया और शव को पोस्टमाटर्म के लिए भेजा। जांच अधिकारियों ने बताया कि मामले की छानबीन जारी है और पीड़िता से विस्तृत पूछताछ की जा रही है। साथ ही इलाके में सुरक्षा बढ़ाने और ऐसे घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *