केन नदी में डूबने से 2 चचेरी बहनों की मौत, विंध्यवासिनी माता के दर्शन कर लौट रही थीं दोनों

स्वदेशी टाइम्स, छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। केन नदी में नहाने उतरीं दो चचेरी बहनों की डूबने से मौत हो गई। मृतक बालिकाओं की पहचान माया कुशवाहा और रोशनी कुशवाहा के रूप में हुई है। दोनों ग्राम टटम निवासी कुशवाहा परिवार की बेटियां हैं।

परिवार सहित दोनों बहनें विन्ध्यवासिनी माता रानी के दर्शन करने गई हुई थीं। दर्शन करके लौटते समय दोनों बहनें केन नदी में नहाने लगीं। तभी अचानक नदी में दोनों डूब गईं। घटना की सूचना लगते ही गोयरा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बालिकाओं के शवों को नदी से बाहर निकालकर कब्जे में ले लिया।

घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरा परिवार इस अप्रत्याशित घटना से सदमे में है। लवकुशनगर के एसडीओपी नीरज दुबे ने बताया कि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की जांच की जा रही है। हैरानी वाली बात तो यह है कि यह घटना परिवार वालों की मौजूदगी में घटी। इससे बच्चियों के प्रति लापरवाही भी सामने आई है, अगर समय रहते किसी ने बच्चियों को बचा लिया रहता, तो शायद दोनों आज जिंदा होती।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *