चुनावी माहौल गरयामा: उत्तराखंड के नेता थामेंगे कांग्रेस का हाथ
स्वदेशी टाइम्स, देहरादून : आज यानी 28 मार्च को उत्तराखंड के कई बड़े नेता कांग्रेस पार्टी का दामन थामने जा रहे है। इन तीन पूर्व विधायकों समेत छह नेता नई दिल्ली में पार्टी की सदस्यता लेंगे।
इन बड़े नेताओं को दिलाई जाएगी पार्टी की सदस्यता
रूद्रपुर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, सितारगंज से पूर्व विधायक नारायण पाल, टिहरी जिले के घनसाली से पूर्व विधायक भीमलाल आर्य कांग्रेस का दामन थामेंगे। वर्ष 2019 में नगर निगम रुड़की में निर्दलीय मेयर चुने गए गौरव गोयल, भीमताल से लाखन नेगी और मसूरी के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रहे अनुज गुप्ता भी कांग्रेस में शामिल होंगे।
सूत्रों के मुताबिक तीन पूर्व विधायकों समेत छह नेता नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में राष्ट्रीय नेताओं की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी सदस्यता कार्यक्रम में शामिल होंगे।
