नाबालिग पर धर्म परिवर्तन का दबाव, महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
स्वदेशी टाइम्स, ऋषिकेश : नाबालिग की मां ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बेटी के साथ किराये के मकान में रहती है। जहां एक महिला उसे धर्म परिवर्तन के लिए उकसाती थी।
ऋषिकेश क्षेत्र में एक नाबालिग पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। नाबालिग की मां की शिकायत पर पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
