सी-प्लेन लैंडिंग के वक्त चिंगारी, समय रहते रोका गया विमान

स्वदेशी टाइम्स, देहरादून : एयरपोर्ट निदेशक भूपेश सीएच नेगी ने कहा कि सी-प्लेन अपनी प्रशिक्षण उड़ान पर था। विमान के पहिए में चिंगारी निकलने पर विमान को सुरक्षा की दृष्टि से रनवे किनारे सुरक्षित स्थान पर खड़ा किया गया है।

प्रशिक्षण के दौरान तकनीकी खराबी के चलते देहरादून एयरपोर्ट पर एक सी-प्लेन को रनवे पर ही रोकना पड़ा। विमान के पहिए से चिंगारी उठते देख एयरपोर्ट अथॉरिटी अलर्ट मोड पर आ गई। एयरपोर्ट दमकल वाहन भी मौके पर पहुंचा। सुरक्षा की दृष्टि से विमान को रनवे से हटाकर पार्किंग में खड़ा किया गया है।

देहरादून एयरपोर्ट पर स्काईहॉप एविएशन का सी-प्लेन शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे अपनी प्रशिक्षण उड़ान पर था। विमान जैसे ही रनवे पर उड़ान के लिए दौड़ा तो पहिए से चिंगारी निकालने लगी। जिसके बाद पायलट ने प्लेन को रोक दिया।

सुरक्षा की दृष्टि से एयरपोर्ट के दमकल विभाग के कर्मी भी दमकल वाहन के साथ रनवे पर पहुंचे। जिसके बाद सुरक्षा कारणों से इस विमान को रनवे किनारे हैंगर के पास सुरक्षित स्थान पर खड़ा किया गया। यह पहला मामला है जब देहरादून एयरपोर्ट पर सी-प्लेन के पहिए में इस तरह की दिक्कतें आई हैं।

एयरपोर्ट निदेशक भूपेश सीएच नेगी ने कहा कि सी-प्लेन अपनी प्रशिक्षण उड़ान पर था। विमान के पहिए में चिंगारी निकलने पर विमान को सुरक्षा की दृष्टि से रनवे किनारे सुरक्षित स्थान पर खड़ा किया गया है।

यह होता है सी-प्लेन
सी-प्लेन सामान्य विमान की तरह ही होता है लेकिन इसमें विमान के नीचे दो बड़े फ्लोट लगे होते हैं। जिससे इस विमान को पानी में तैरने में मदद मिलती है। इस विमान को रनवे पर भी आसानी से उतारा जा सकता है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *