पूर्णागिरि मेले में महिला श्रद्धालु की अचानक मौत, दर्शन कर लौट रही थी… परिवार का रो-रो कर बुरा हाल

स्वदेशी टाइम्स, चंपावत :  इस समय एक बड़ी दुखद घटना सामने आई है। जहां उत्तराखंड के चंपावत में पूर्णागिरि मेले में यूपी (UP) की महिला श्रद्धालु की अचानक मौत हो गई। बताया गया कि महिला दर्शन कर लौट रही थी। तभी उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिस वजह से महिला श्रद्धालु की जान चली गई।

मिली जानकारी के अनुसार चंपावत में मां पूर्णागिरि मेले में यूपी के जिला एटा निवासी एक महिला श्रद्धालु की सेहत अचानक बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे नजदीकी स्वास्थ्य कैंप में पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला हरदोई के तहसील शाहबाद, बिसौली डामर निवासी श्रद्धालु रामा देवी (58) पत्नी सुरेश सिंह के रूप में हुई है।

परिजनों के मुताबिक महिला को बीपी की समस्या थी। जिसका इलाज चल रहा था। मां के दर्शन कर लौटते समय तबीयत बिगड़ने मौत हुई है। महिला की अचानक मौत से परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। प्रथम दृष्टया मौत का कारण हृदय गति रोकने से माना जा रहा है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *