Snowfall: बदरीनाथ धाम में लगातार बर्फबारी का सिलसिला जारी, 25 मार्च तक के लिए जानें मौसम का मिजाज
स्वदेशी टाइम्स, चमोली : बदरीनाथ धाम में लगातार हो रही बर्फबारी के चलते दो फिट तक बर्फ जमी हुई है। प्रदेश में बदले मौसम के मिजाज के चलते एक बार फिर ठंड बढ़ गई है।
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। बदरीनाथ धाम में दो फिट तक बर्फ जमी है। लगातार बर्फबारी का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के पर्वतीय इलाकों के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। जबकि 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान है।