फर्जी दस्तावेज बनाकर पत्नी की मौत का झूठा दावा, पति गिरफ्तार

स्वदेशी टाइम्स, जांजगीर-चांपा: दिवंगत पत्नी का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र व छत्तीसगढ़ भवन एवं संनिर्माण कर्मकार कार्यालय मंडल का हितग्राही परिचय पत्र बनाकर योजना के तहत आर्थिक लाभ लेने वाले आरोपी पति अशोक पटेल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. घटना जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा थाना की है.

जानकारी के अनुसार, जाजगीर-चांपा जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया ने जाजगीर चांपा कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से लिखित शिकायत की थी, जिसमें बिर्रा निवासी अशोक पटेल ने दिवंगत पत्नी सुमन बाई पटेल के नाम पर फर्जी पंजीयन कराकर मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना का अनुचित लाभ प्राप्त करने की बात कही गई थी. शिकायत की बिर्रा थाना पुलिस के साथ जांजगीर-चांपा अतिरिक्त कलेक्टर के नेतृत्व में जांच की गई.

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन के कथन एवं मृत्यु पंजी, साक्ष्य, कथन एवं दस्तावेज के आधार पर मृत्यु तारीख संदेहास्पद पाया गया, जिसके आधार पर मृतिका सुमन बाई पटेल के पति अशोक पटेल और सचिव बिर्रा ग्राम पंचायत रोहित पटेल के विरूध्द बिर्रा थाना में धारा 318 (4), 3 (5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया था. विवेचना के दौरान अन्य आरोपियों का भी नाम सामने आने पर जल्द वैधानिक कार्यवाही की जाएगी.

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *