किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर की दरिंदगी, मुकदमा दर्ज
स्वदेशी टाइम्स, देहरादून : एक किशोरी को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। होश आने पर उसने मां को आपबीती बताई।
देहरादून पटेलनगर थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि वह लोगों के कपड़े धोकर भरण पोषण करती है।
