धारदार हथियार से पत्नी और बेटे पर हमला, फिर व्यक्ति ने फंदे से लटककर दी जान; पूरे गांव में सनसनी का माहौल

स्वदेशी टाइम्स, चमोली : उत्तराखंड के चमोली में से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी और बच्चे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद घर से दूर सड़क किनारे पेड़ पर फंदे से लटककर खुद जान दी है। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना में गंभीर घायल मां-बेटे को हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना चमोली जिले के देवाल ओडर गांव में से सामने आई है। जहां निवासी एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से पत्नी और बच्चे की हत्या की कोशिश की। दोनों पर जानलेवा हमला किया गया है। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद आरोपी पति ने गांव से दूर पेड़ पर फंदे से लटककर खुद की जान दी है। सूचना पर पुलिस ने व्यक्ति का शव फंदे से उतारा गया। पुलिस ने 108 ऐंबुलेंस की मदद से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना शनिवार की बताई गई है।

मृतक की पहचान चमोली जिले के देवाल ओडर गांव निवासी गजेन्द्र सिंह के रूप में हुई है। घटना में लक्ष्मी देवी पत्नी मृतक गजेन्द्र सिंह और बेटा मयंक घायल हुए है। आनन-फानन में गंभीर घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर किया गया है। इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी का माहौल बना हुआ है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *