दुकान के अंदर से खींचकर बेरहमी से पिटाई; छीनी नकदी, मचा हड़कंप

स्वदेशी टाइम्स, मझगईं : थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को दुकान के अंदर से खींचकर बेरहमी से पीटने और उससे नकदी छीनने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पिता-पुत्र मिलकर एक असहाय व्यक्ति की पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित ने पुरानी रंजिश के चलते जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

मझगई थाना क्षेत्र के छेदुई पतिया गांव के मोतीपुरवा निवासी राधेश्याम ने बताया कि घटना 31 जनवरी की शाम करीब 4:30 बजे की है। वह दवा लेने छेदुई पतिया गया था। इसी दौरान मुन्नापुरवा मजरा छेदुई पतिया निवासी सुनील कुमार और महावीर ने उसे गालियां देते हुए रामलाल की दुकान का शटर जबरन खोलकर अंदर खींच लिया। आरोप है कि दुकान के भीतर दोनों आरोपियों ने उसकी की जेब से 2,200 रुपये छीन लिए और उसके साथ जमकर मारपीट की।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *