कोरियर सर्विस में चल रहा सेक्स रैकेट, 15 आरोपी गिरफ्तार

स्वदेशी टाइम्स, उत्तराखंड : इस समय बड़ा हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक कोरियर कंपनी की आड़ में सेक्स रैकेट चल रहा था। जिसमें कस्टमर की डिमांड पर भोली-भाली लड़कियां शहर से बाहर भेजी जाती है। मामले की जानकारी पर पुलिस ने रिटायर एसीपी की बहन समेत 15 के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार यह मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर के कोहना थाना क्षेत्र में से सामने आया है। जहां एक कोरियर कंपनी की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। बताया कि व्हाट्सएप और टेलीग्राम के जरिए डिमांड पर लड़कियां भेजी जाती है। मामले की जानकारी पुलिस को एक ट्रांसपोर्टर ने दी है। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि युवकों को अश्लील वीडियो व फोटो भेज कर उन्हें सैक्स करने के लिए उकसाया जाता है।

आरोप है कि ग्राहक की डिमांड पर ब्रोकर लड़कियों की दिल्ली में सप्लाई करता है। हालांकि,  ब्रोकर का नाम अभी तक सामने नहीं आया है। इस देह व्यापार धंधे में करीब दो दर्जन से अधिक लोग शामिल है। पुलिस ने रिटायर एसीपी की बहन समेत 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *