ICU के बाहर रीलबाजी: युवती ने फिल्मी गाने पर लगाए ठुमके, अस्पताल में मचा हंगामा
स्वदेशी टाइम्स, रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा संभाग के सबसे बड़े संजय गांधी अस्पताल में आईसीयू के पास रीलबाजी की गई। जहां एक युवती ने फिल्मी गानों पर जमकर ठुमके लगाए। जिससे इतनी संवेदनशील जगह पर मरीज और अति गंभीर मरीजों को लेकर मानवीय असंवेदना पर सवाल खड़े होने लगे। उधर अस्पताल प्रबंधन मामले के सामने आने के बाद खासा नाराज है।
वीडियो में युवती अस्पताल में फिल्मी गानों पर पोज़ देती और डांस करती नज़र आ रही है। वीडियो में दिख रही युवती का नाम शैलू शर्मा है,जो बघेली कलाकार है। हमारे पास दुखिया,बीमार और परेशान लोग आते हैं। अस्पताल कोई डांस या रील बनाने की जगह नहीं है। जांच कर वैधानिक कार्रवाई करेंगे।