Uttarakhand: फर्जी इंटर्नशिप स्कैम; सांसद नरेश बंसल के नाम का दुरुपयोग, मामला दर्ज
स्वदेशी टाइम्स , देहरादून: पुलिस को सांसद नरेश बंसल के नाम पर लिंकडिन पर फर्जी इंटर्नशिप पेज बनाकर धोखाधड़ी करने की शिकायत मिली है।
उत्तराखंड के राज्यसभा सांसद नरेश बंसल के नाम पर लिंकडिन पर फर्जी इंटर्नशिप पेज बनाकर कई लोगों से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ठग इसके माध्यम से 15 अगस्त को संसद भवन घुमाने और 26 जनवरी की परेड के टिकट दिलवाने का भी झांसा दे रहे हैं।
