हरिद्वार में राष्ट्रपति का आगमन आज, पतंजलि विवि में होंगी मुख्य अतिथि
स्वदेशी टाइम्स, हरिद्वार: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का तीन दिवसीय दौरा आज से शुरू होगा। आज वह हरिद्वार जाएंगी। कल विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगी।
राज्य स्थापना के 25 साल पूरे होने पर रजत जयंती का जश्न शुरू हो गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर आज उत्तराखंड पहुंचेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज हरिद्वार स्थित पतंजलि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रपति छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान करेंगी। उनके आगमन के चलते पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।
